Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफाउंडेशन ट्रस्ट ने किया महा रक्तदान शिविर का आयोजन

फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया महा रक्तदान शिविर का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। लोकजन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट रविवार को ब्लड बैंक जिला अस्पताल में महा रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस महा अभियान रक्तदान शिविर में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य के साथ अन्य लोगो ने भी रक्तदान किया। वही संस्था के सस्थापक/अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता ने लोगो से अपील किया कि तीन महीने में आप सभी एक बार रक्तदान जरूर करें। ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ.एस.दास ने बताया कि  आपके रक्तदान नियमित अंतराल यानी तीन महीने बाद रक्तदान करते रहने से हमारे शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है और रक्तदाता को हृदयाघात की संभावना नहीं रहती। नियमित रक्तदान करने से कैंसर सहित अन्य बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। रक्तदान मुहिम में हिस्सा लेने वाले सभी रक्तदाताओं को लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष ने सम्मान और प्रशस्ति पत्र दिया।