Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeदेशरेलवे के 80 हजार कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, लेवल 6 के कर्मचारियों...

रेलवे के 80 हजार कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, लेवल 6 के कर्मचारियों का प्रमोशन होगा आसान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेल कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी ख़ुशख़बरी दी है. रेल मंत्री ने रेलवे के सुपरवाइज़र ग्रेड यानी ग्रेड 7 के अंतर्गत आने वाले रेलवे के 80 हज़ार कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर दी है. बताया गया कि मौजूदा व्यवस्था में इन कर्मचारियों का प्रमोशन नहीं हो पाता था या बहुत मुश्किल से होता था. रेल मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस समस्या को दूर कर लिया गया है. रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे में अस्सी हज़ार का कैडर है, जो रेलवे की रीढ़ है. इसमें स्टैगनेशन की समस्या बनी हुई थी,  यानी उनको प्रमोशन नहीं मिल पाता था. इस समस्या का हल हो गया है. सुपरवाइज़र ग्रेड को अब प्रमोट करने का तरीक़ा निकाला गया है.

उन्होंने बतायी कि अब लेवल 6 के कर्मचारी लेवल 7 और 8 तक पहुंच सकेंगे और कुछ लोग लेवल 9 तक भी पहुंच सकेंगे. यानी ग्रुप A के अधिकारियों के समकक्ष तक पहुंच सकेंगे. इससे रेल परिवार में बहुत ख़ुशी आएगी. इससे पहले रेल कर्मचारियों के भीतर प्रमोशन न होने के कारण काफ़ी डिप्रेशन रहता था. इससे काम भी प्रभावित होता था. रेल मंत्री ने बताया कि सुपरवाइज़र ग्रेड लेवल 6 में आते हैं. इनमें स्टेशन मास्टर, जूनियर इंजीनियर, पाथ वे इन्स्पेक्टर आदि आते हैं. ये डिप्टी डायरेक्टर से नीचे की पोस्ट होती हैं. इस नए फ़ैसले से हर महीने ढाई से चार हज़ार रुपये महीने का फ़ायदा प्रति कर्मचारी को होगा. कुछ खर्चे कम हुए हैं, उनकी जगह ये फ़ायदा दिया जाएगा. इससे रेलवे पर आर्थिक रूप से कोई भार नहीं पड़ेगा. इसमें कोई एलिजिबिलिटी आदि चेक नहीं की जानी है बल्कि सभी अस्सी हज़ार कर्मचारियों को फ़ायदा मिलेगा ही मिलेगा. यानी सभी के लिए ख़ुशख़बरी है. ये बहुत बड़ा मॉरल बूस्टर है. आज़ इसका नोटिफ़िकेशन भी जारी कर दिया गया है.