क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासे करते रहते हैं। बिग बी द्वारा सुनाए गए किस्से कहानियां और सीक्रेट्स ही हैं, जिनकी वजह से शो को लेकर बज बना रहता है। केबीसी के मंच पर अब अमिताभ बच्चन ने शादी को लेकर बड़ा राज खोला है। हुआ यूं कि केबीसी में आई एक कंटेस्टेंट के बालों की अमिताभ तारीफ करते हैं। कहते हैं देवीजी आपके बाल बहुत सुंदर हैं। सदी के महानायक से ये कॉम्पलिमेंट सुनकर कंटेस्टेंट शरमा जाती है। फिर अमिताभ कंटेस्टेंट को उनके लंबे और घने बाल दिखाने को कहते हैं। बिग-बी कहते हैं कि अपनी पत्नी से ब्याह हमने एक इस वजह से किया था क्योंकि उनके बाल बहुत लंबे थे। शायद ही इससे पहले किसी को मालूम होगा कि अमिताभ बच्चन को लंबे बाल इतने पसंद हैं और जया बच्चन से शादी करने की उनकी एक वजह ये भी हो सकती है। अमिताभ बच्चन और जया की शादी 1976 में हुई थी। दोनों के इस शादी से दो बच्चे हैं। अभिषेक और श्वेता बच्चन, अमिताभ और जया की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। दोनों कई फिल्मों में साथ काम भी कर चुके हैं। जब भी अमिताभ और जया साथ आते हैं फैंस उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड हो जाते हैं। केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन ने कई दफा जया बच्चन संग अपनी शादी के किस्से सुनाए हैं। बताया है कैसे आनन फानन में उनकी शादी हुई। जया और अमिताभ की लव स्टोरी फिल्मी है. इसमें वो सारे हिट मसाले हैं जो एक मूवी को ब्लॉकबस्टर बनाते हैं। जब अमिताभ और जया की पहली मुलाकात हुई थी, तब बिग बी स्ट्रगलिंग एक्टर थे और जया सुपरस्टार थीं। फिल्म गुड्डी में दोनों साथ आए थे। फिल्म एक नजर के सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ा था। 6 जून 1976 को उन्होंने शादी की। शादी के फंक्शन को प्राइवेट रखा गया था। जिंदगी के हर मुश्किल मोड़ पर कपल एक दूसरे का स्ट्रॉन्ग पिलर बनकर सामने आया है. पिछले दिनों केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन का ८०वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया था। तब जया भी शो में गेस्ट बनकर पहुंची थीं। शो में कई मौके आए जब बिग बी इमोशनल हुए। जया ने बिग बी के कई राज खोले थे. ये एपिसोड हिट रहा था।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
अमिताभ बच्चन ने क्यों किया था जया से शादी?


