Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरराष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम : प्रो.आर.एन.त्रिपाठी

राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम : प्रो.आर.एन.त्रिपाठी

जौनपुर धारा, जौनपुर। श्रीगौरी शंकर संस्कृत महाविद्यालय सुजानगंज के तत्वावधान में जे.पी.इंटरनेशनल स्कूल परिसर में बौद्धिक संगोष्ठी आयाेजित की गई। सरस्वती पूजन के पश्चात् अतिथियों का प्राचार्य डॉ.विनय कुमार त्रिपाठी ने स्वागत किया। मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो.आर.एन.त्रिपाठी ने कहा कि व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र का निर्माण होता है। प्रथम व्यक्ति में ही होना परिवर्तन आवश्यक है, जो कि शिक्षक के अथक प्रयास से सम्भव है। विशिष्ट अतिथि डॉ.जयप्रकाश तिवारी ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से ही एक सुदृढ़ राष्ट्र की परिकल्पना सम्भव है। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मछलीशहर जिला प्रचारक प्रभात ने भी संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण एक मतदान करने की भी अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरी शंकर सिंह पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त ने कहा कि स्नेहपूर्वक परिष्कृत छात्र ही किसी राष्ट्र का भविष्य होता है। कार्यक्रम का संचालन शिवानन्द चौबे ने किया। इस अवसर पर संतोष द्विवेदी, मंगला गिरी, इन्दु प्रकाश तिवारी, शेषधर त्रिपाठी, विजय शंकर मिश्र, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, मुन्ना मिश्रा, मुन्ना  सिंह, ओमप्रकाश दुबे, एम.पी.पटेल, सुशील सिंह, मनोज मिश्रा सहित  शिक्षक एवं प्रबंधक उपस्थित रहे।