Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरजंगली सुअर के हमले से महिला घायल

जंगली सुअर के हमले से महिला घायल

जौनपुर धारा,खेतासराय। खलौतीपुर गांव निवासी एक महिला पर जंगली सुअर ने रविवार को जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने किसी तरह महिला की जान बचाई लेकिन तब तक जंगली सूअर ने महिला को घायल ही नहीं बल्कि लहूलहान कर दिया। घायलावस्था में स्वजन पीएचसी सोंधी ले गए जहाँ चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल रिफर कर दिया। उक्त गांव निवासी शारदा पत्नी अच्छेलाल रविवार की सुबह घास काटने गई थी। इसी दौरान पीछे से जंगली सुअर ने हमला कर दिया परिणामस्वरूप महिला बुरी तरह से घायल हो गयी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने महिला की जान बचाई। घायलावस्था में स्वजनों ने प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया।