Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशरामनगरी पर नशे के सौदागरों की जहरीली नजर, अयोध्या जा रहा 100...

रामनगरी पर नशे के सौदागरों की जहरीली नजर, अयोध्या जा रहा 100 किलो गांजा जब्त

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला में नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. जहां देर रात बाजार शुक्ल पुलिस और स्वाट टीम और सर्वे इलाज टीम ने चेकिंग के दौरान सफारी स्टॉर्म गाड़ी से 100 किलो से अधिक गांजा बरामद किया. मौके से पुलिस ने दो गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया. बरामद गांजे की कीमत 25 लख रुपए से अधिक है. पुलिस ने दोनो तस्करों पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है. दरअसल ये पूरा मामला बाजारशुक्ल थाना क्षेत्र के सत्थिन गोमती नदी पुल का है. जहां देर रात करीब 12 बजे बाजारशुक्ल पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी कर रही थी. इसी बीच पुलिस ने एक काली सफारी स्टोर्म गाड़ी को रोका और तलाशी ली. तलाशी के दौरान सफारी गाड़ी से 17 अलग-अलग मंडलों में एक कुंतल 3 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद हुआ. मौके से पुलिस ने दो गांजा गांजा तस्करों मोहम्मद अफजल और मोहम्मद शोएब को गिरफ्तार किया. पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों तस्कर प्रतापगढ़ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

उड़ीसा से अयोध्या होनी थी डिलेवरी
अमेठी पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि अहमद खान, नदीम, जुनैद अख्तर और हसीब के साथ गांजा खरीदने और बेचने का काम करते थे. ये गांजा हम लोग उड़ीसा से लेकर आये थे और इसे अयोध्या में डिलेवर करना था.