Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरहम्जा चिश्ती का 550वां उर्स संपन्न

हम्जा चिश्ती का 550वां उर्स संपन्न

जौनपुर। हजरत हम्ज़ा चिश्ती सालाना 550वां उर्स शुक्रवार को विशेषरपुर स्थित दरगाह पर बड़ी ही पाकीजगी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गुस्ल मजार शरीफ सुबह 6:00बजे हुआ। जिसमे दरगाह कमेटी के अध्यक्ष शमशेर कुरैशी एवं कनवीनर अरशद कुरैशी ने सर्वप्रथम बाबा की चादर चढ़ाई 9:00बजे कुरान ख्वानी, सुबह 10:00बजे जलसा सिरातुन्नबी जिसकी खिताबत हजरत मौलाना कयामुद्दीन साहब, मदरसा हनंफिया हज़रत मौलाना नसीम रजा जौनपुरी, हजरत मौलाना शमसुद्दीन साहब, पेश इमाम मस्जिद फाजिल शाह रहीसुल कादरी मदरसा कलंदरिया शेखपुर जेल के पीछे बाद नमाज जोहर बाबा का लंगर चला। जिसमे सभी जाएरीनो $को भोजन खिलाया गया। शाम 4:00बजे पुरानी रवायत के मुताबिक सेंट पैट्रिक स्कूल के सामने से जुलूसे चादर उठाई गई, जिसमें फन सिपहगरी के अखाड़े शामिल हुए, चादर हजरत हमजा चिश्ती रहमतुल्ला अलैह की दरगाह पर पहुंचने के उपरांत कुल शरीफ और चादरपोशी हुई। शाम को 7:00 बजे कौमी एकजहती का आयोजन हुआष्ट्व जिसमें बतौर मुख्य अथिति गणपति पूजा महासमिति जौनपुर ट्रस्ट एवं मारकज़ी सीरत कमेटी के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमे संजीव यादव मुख्य ट्रस्टी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकता व भाईचारा का संदेश मिलता है, हजरत हम्ज़ा चिश्ती र.अ. जिन्होंने सैकड़ो वर्ष पूर्व इस वीरान जंगल में अपना आशियाना बनाया और यही से मानवता और इंसानियत का संदेश दिए जिनके बताए रास्तों पर चल कर ही खिराजे अकीदत पेश किया जा सकता है। उक्त अवसर पर विशिष्ट स्थिति डॉ.हसीन बब्लू ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया। दरगाह कमेटी के कनवीनर अरशद कुरैशी ने आए हुए सभी मेहमानों, जाएरीनो एवं जिला प्रशसन का इस्तकबाल करते हुए शुक्रिया अदा किया।