Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरराज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की जौनपुर महोत्सव की तैयारी बैठक

राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की जौनपुर महोत्सव की तैयारी बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के शाही किला में आयोजित तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव10 से 12मार्च तक होना है, जिसकी तैयारी बैठक राज्यमंत्री के सिपाह स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर नगर अध्यक्ष कमलेश निषाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने नगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जौनपुर महोत्सव के मंच के माध्यम से जनपद के कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। महोत्सव में 500से अधिक जोड़े का सामूहिक विवाह माध्यम से विधि-विधान से विवाह कराया जाएगा। परिषदीय स्कूलों एवं माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा। महोत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिससे जनपद व देश के नामी कवि भाग लेगे। महोत्सव में सांसद व अभिनेता रवि किशन, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ व आम्रपाली दुबे और बॉलीवुड सिंगर वरदान सिंह भी अपना अमूल्य समय देगे। महोत्सव में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के परिजनों, शाहिद के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। पत्रकारिता, कला, संस्कृति, गायन, शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ.रामसूरत मौर्या, प्रतिनिधि अजय सिंह, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, प्रदीप तिवारी, अमित श्रीवास्तव, ब्रह्मेश शुक्ला, धर्मपाल कन्नौजिया, बसंत प्रजापति, नंदलाल, सुनील, सीपीन आदि उपस्थित रहें।