Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर में सुभासपा ने जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ितों को सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरमोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, तीन गंभीर

मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, तीन गंभीर

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गौर गांव के समीप का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवर जंगीपुर खुर्द मार्ग के सुल्तानपुर गौर गांव के समीप दो अनियंत्रित मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार में टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोगों की मौत पर मौत हो गई। जिसमें एक बहाउद्दीनपुर निवासी और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों से इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया तथा जांच पड़ताल में जुट गई है। बता दें कि जंगीपुर खुर्द गांव निवासी राणा सिंह का पुत्र रत्नाकर सिंह मुन्ना 30वर्ष अपने साथी के साथ बुधवार की रात मोटरसाइकिल ने सवार होकर किसी काम से जौनपुर जा रहे थे और दूसरी तरफ से मोटरसाइकिल से सुक्खीपुर नगर के निवासी छेदीलाल का पुत्र आशीष यादव 25वर्ष अपने कुछ साथियों के साथ सुल्तानपुर गौर गांव के समीप से गुजर रहा था तभी दोनो मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गई। जिसमें दोनों मोटरसाइकिल पर सवार करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों मोटरसाइकिल की टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर देखा कि सड़क के बीचो-बीच पांच लोग गंभीर रूप से घायल पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने आनन-फानन में इसकी सूचना 112 पुलिस को दिया, मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने दो को मृतक घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता के मौत से पुत्री के सर पर से पिता का साया उठ गया। पत्नी रश्मि सिंह व मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके से स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो की मौके पर मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है।