जौनपुर धारा,जौनपुर। डीएम डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ की उपस्थिति में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना लाइन बाजार में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण करे। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना दिवस का उददेश्य है कि जो भी समस्याए प्राथमिकता पर समाधान के योग्य है, उनपर त्वरित रूप से कार्य करते हुए निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी ने अपराधियों के खिलाफ पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के दौरान समस्याओं का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करे निस्तारण : डीएम

Previous article

