जौनपुर धारा, सुइथाकला। लखनऊ-बलिया मार्ग पर रामनगर स्थित जियो पेट्रोल पम्प के पास शनिवार की देर रात बाइक सवार व्यक्ति को कथित रूप से अपाचे सवार युवक ने साथ आई महिला के ललकारने पर तमंचे से गोली मार दी, जो उसके बाएं हाथ मे लगी। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने एक युवक व महिला के विरुद्ध गाली-गलौज व जान से मारने की नीयत से हमले का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है। एकडला निवासी अरुण कुमार गुप्ता का आरोप है कि रात नौ बजे के आसपास वह अपनी बाइक से अरसियां मोड़ से शाहगंज की तरफ जा रहा था। इसी बीच जियो पेट्रोल पम्प के पास अपाचे सवार राजन नामक युवक ने अपने साथ आई महिला मंजू देवी पत्नी स्व.पप्पू यादव निवासी सेल्हूपारा थाना अखंडनगर जनपद सुल्तानपुर के ललकारने पर उसे लक्ष्य कर गोली मार दी, जो उसके हाथ मे लगी किंतु वह बाल-बाल बच गया। गोली लगते ही वह जान बचाकर भागा और हमलावर भी फरार हो गए। उधर घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सरपतहां अरविन्द कुमार सिंह का कहना है कि मामला आशनाई से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना भी संदिग्ध ही लग रही है। बहरहाल प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
रहस्यमय परिस्थितियों में व्यक्ति को लगी गोली

Previous article
Next article

