Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमारपीट करने के आरोप में 16 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

मारपीट करने के आरोप में 16 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

  • पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बेलावा गांव के एक बारात में डीजे पर डांस करने को लेकर शनिवार को घराती-बराती आपस में भिड़ गए। जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज हेतु बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस की मौजूदगी में विवाह का रस्म पूरा हुआ। बता दे कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सैदपुर गडउर गांव निवासी लालचंद पुत्र फूलचंद चौहान की बारात बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बेलावा गांव निवासी राम आशीष चौहान के घर शनिवार को आया था। इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी बदलापुर अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि बेलावा गांव में बारात में हुई। मारपीट के सम्बंध में बाराती पक्ष के लालसाहब पुत्र फूलचंद चौहान की प्राप्त तहरीर के आधार पर छह नामजद व 10अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ है तथा सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।