वाराणसी के छावनी स्थित सेना भर्ती कार्यालय में चल रही सेना भर्ती में आज बलिया व मऊ जनपद के अभ्यर्थियों ने रेस में हिस्सा लिया। बलिया के रसड़ा बेल्थरा रोड़ मऊ के घोसी तहसीलों के अभ्यर्थियों ने अग्निवीर के तहत चल रही भर्ती में हिस्सा लिया। भर्ती में 7713 अभ्यर्थियों ने रजिस्टर किया वहीं 6573 युवकों ने रेस में हिस्सा लिया। 6573 अभ्यर्थियों में से 409 रेस में सफल हुए। अब गुरुवार यानि 24 नवंबर को मऊ के मधुबनी, मोहम्दाबाद, गोहना व मऊ नाथ भंजन तहसीलों के 7724 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
रणबांकुरे मैदान में बलिया व मऊ के 6573 अभ्यर्थियों ने लगाई रेस


