Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुररचना विशेष विद्यालय के बच्चों ने उत्साह से किया योग

रचना विशेष विद्यालय के बच्चों ने उत्साह से किया योग

जौनपुर। रासमण्डल स्थित रचना विशेष विद्यालय में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के दिव्यांग बच्चे, उनके अभिभावक, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास किया। योग शिक्षक सतीश चन्द्र मौर्य ने उपस्थित लोगों को योगासन के बारे में बताते हुए योगाभ्यास कराया। लोगों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकगण को संबोधित करते हुए योग शिक्षक ने बताया कि योगाभ्यास से शरीर एवं मस्तिष्क का बेहतर संतुलन स्थापित होता है। योगाभ्यास से न सिर्फ शरीर मजबूत होता है बल्कि हम मानसिक रूप से स्थिर एवं मजबूत होते हैं, इसलिए हम सबको अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यह प्रण लेना चाहिए कि हम आज जिस हर्षोल्लास के साथ इस योग अभ्यास में सम्मिलित हुए हैं। पूरे वर्ष बिना किसी हीला हवाली के योगाभ्यास को अपने जीवन का एक अभिन्न अंग बनाएंगे और अपने देश को स्वस्थ एवं निरोगी बनाएंगे। कार्यक्रम का संचालन व आभार नसीम अख्तर ने किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम चन्द, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ.संतोष कुमार सिंह, विशेष शिक्षक दामिनी यादव, होरेन्द्र मौर्य, नीरज कुमार तिवारी, लाल साहब यादव, बबिता सिंह, पत्रकार सै. गुलाम अब्बास जैदी आदि उपस्थित रहे।