Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरबदलापुर में युवती के अपहरण का आरोप

बदलापुर में युवती के अपहरण का आरोप

  • आरोपी के परिजनों ने दी जान से मारने की धमकी

बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री के अपहरण का गंभीर आरोप लगाते हुए तेज़ीबाजार थाना क्षेत्र के खुंशापुर निवासी अनीश कुमार को नामजद किया है। पीड़ित का कहना है कि वह पत्नी के साथ दवा लेने गया था, तभी आरोपी ने उसकी बेटी का जबरन अपहरण कर लिया।

जब वह अपनी पुत्री की तलाश में अनीश कुमार के घर पहुंचा तो आरोपी के परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और खुलेआम कहा कि जो करना है कर लो, किसी से डरते नहीं। पीड़ित ने बताया कि पूर्व में भी उसने थाने में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने आरोपी अनीश कुमार समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।