Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरयोग से होती है निरोगी काया : कपिल मुनि

योग से होती है निरोगी काया : कपिल मुनि

  • योग दिवस में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय नगर पालिका के सौजन्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि की अध्यक्षता में नगर के कटरा स्थित सृष्टि पैलेस में योग दिवस पर सुबह 6 बजे योग का आयोजन किया गया। जिसमें लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान योगाचार्य प. हरगोविंद तिवारी द्वारा योग के अनेकों गुर सिखाए गए। जिनमें प्रमुख रूप से पद्मासन, बज्रआसन, हलासन, आत्मा, लीवर, किडनी, क्रिया, प्राणायाम, नाडीशोधन, सूर्य नमस्कार, ऊ ध्वनि आदि शामिल रही जिसको मौजूद सैकड़ों लोगों ने इस योग को किया। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन कपिल मुनि ने कहाकि योग से शरीर को निरोगी और स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इस दौरान योगाचार्य पं. हरगोविंद तिवारी ने योग के फायदे गिनवाते हुए बताया कि ये शरीर पांच तत्व से निर्मित है। इसमें किसी भी तत्व के अनबैलेंस होने पर शरीर में वात पित्त कफ बिगड़ जाते हैं और अनेक बीमारियां आ जाती है। जिसे दूर करने के लिए हमारे शास्त्र में योग को बताया गया है। योग से ही निरोगी जीवन जिया जा सकता है। एक शरीर को रोज 6 लीटर पानी की जरूरत होती है। जिसका सेवन सभी को करना चाहिए। नियमित योग करने से लंबा और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। इस दौरान नगर संतोष मिश्रा, संतोष गुप्त, बिजेंद्र जायसवाल, कुलदीप गुप्त, मनीष तिवारी, राजकुमार जायसवाल, सूर्यलाल जायसवाल, एजाज अहमद, राजीव गुप्त समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।