Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरयोग से आती है हमारे कर्मों में कुशलता : डा. त्रिपाठी

योग से आती है हमारे कर्मों में कुशलता : डा. त्रिपाठी

जौनपुर धारा, जौनपुर। योग से हमारे कर्मों में कुशलता आती है और हम बन जाते हैं आत्मनिर्भर। उक्त बातें कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राचार्य मेजर प्रोफेसर डॉ. रमेश मणि त्रिपाठी ने कहीं। उन्होंने योग को रेखांकित करते हुए कहा कि संस्थापक दूरदृष्टा होने के नाते संस्थान की मात्रृ संस्था गीता साहित्य कुटीर के दीवारों पर अंकित योग: कर्मसु कौशलम का वाक्य आज के समय में जन-जन के बीच प्रासंगिक हुआ है। योग न केवल हमारा स्वाभिमान बढ़ाता है बल्कि उपयोगी व आत्मनिर्भर बनाकर हमें स्वावलंबन की सनातन परंपरा से भी जोड़ता है। कर्मों की कुशलता ही योग है। उक्त अवसर पर प्रोफेसर डॉ. राघवेंद्र पांडे ने योग पर अपना विचार प्रकट किया। योग शिक्षक शंभू नाथ यादव को प्राचार्य ने अंग वस्त्र रुद्राक्ष की माला भेंटकर योग शिक्षक ने स्वागत किया। योग के तमाम आसन प्राणायाम का अभ्यास उपस्थित एनएसएस एनसीसी रोवर्स रेंजर्स के छात्र एवं छात्राओं तथा महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कराया। इस मौके पर डॉ. अमरेश कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ. चित्रसेन गुप्त, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एनपी मिश्र पूनम सिंह, डॉ. सीवी पाठक डॉ. रामेश्वरनाथ मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र, रत्नाकर पाठक समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।