Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयुवक ने खाया विषाक्त, हालत गंभीर

युवक ने खाया विषाक्त, हालत गंभीर

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत पुरासरवन गांव में परिवारिक कलह से अजीज आकार युवक ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर देख परिजनों ने आनन फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत पुरासरवन गांव निवासी 27 वर्षीय मिथलेश कुमार पुत्र रामकुमार ने मंगलवार की रात पारिवारिक कलह के चलते घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उक्त युवक की हालत बिगड़ते देख आनन फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।