― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • कनौरा गांव में सत्कार बेलनेश कार्यालय ट्रेनिंग सेंटर का जल्द होगा शुभारंभ : डॉ.अवनीश

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय तहसील क्षेत्र के चंदवक बाजार में स्थित स्टेट बैंक के सामने मंगलवार को सत्कार इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज के सफलता पूर्वक एक वर्ष होने पर कार्यालय पर केक काटकर पहली वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाई गई। तत्पश्चात स्वरोजगार सृजन हेतु मेडिकल के क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार का मुख्य उद्देश्य पूर्ववत चली आ रही है शिक्षा और आधुनिक शिक्षा के फर्क को समझाने के साथ ही स्मार्ट क्लासेस व पार्ट टाइम ट्रेनिंग के साथ गरीब बच्चों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाकर समाज में एक अच्छा स्थान देना इंस्टिट्यूट का उद्देश्य है। स्पीकर व मोटिवेशन एक्सपर्ट डॉ.अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वांचल में हर घर एक हेल्थ वर्कर मुहिम की शुरुआत बाबा कीनाराम के पावन धरती डोभी से शुरूआत किया गया है। चंदवक ब्लॉक के अंतिम छोर कनौरा में कार्यालय ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत बहुत जल्द की जाएगी। जिससे ग्राम वासियों को प्राथमिक उपचार देकर समस्याओं से तत्काल निजात दिलाई जा सके। वेबीनार में आए हुए छात्र व अभिभावकों को सत्कार वेलनेश की तरफ से निशुल्क हेल्थ कार्ड बनाया गया। जिसमें बहुत सारी जांच व इलाज एक वर्ष तक निशुल्क किया जाएगा साथ ही रोगों से लड़ने के शक्तिवर्धक तुलसी ड्रॉप का भी वितरण किया गया। बेबीनार में शिक्षा के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता का भी संदेश दिया गया। इंस्टिट्यूट का उद्देश्य है क्षेत्र के हर एक गांव के एक बच्चे को कामियाब बनाना। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व अभिभावकों को सत्कार इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज की तरफ से प्रशस्त्री पत्र दिया गया। देर शाम कार्यक्रम का हुआ समापन। इस अवसर पर अरुण चौबे, जयप्रकाश राम, रामेश्वर सिंह, राजेंद्र सिंह, विकास, हरीश, विपिन, राजेश पांडे सहित भारी संख्या में छात्र व अभिभावक मौजूद रहे।

  • ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

जौनपुर धारा, चंदवक। औड़िहार जौनपुर रेल प्रखण्ड पर डोभी स्टेशन के पास गोनौली गांव के सामने गाजीपुर से जौनपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से गोनौली गांव निवासी 48वर्षीय आशा देवी पत्नी रामाश्रय उर्फ सोमारु यादव की मौत हो गई।वह घर के सामने रेल पटरी पार कर खेत की तरफ जा रही है। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

  • अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गौराबादशाहपुर बाईपास पर चंद्रावती इण्टर कालेज जिवली के पास जौनपुर आजमगढ़ की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन से सोनू गौतम 38 पुत्र रामरूप निवासी गौराबादशाहपुर जौनपुर निवासी की मौत हो गई। वह बाईपास पर एक ढाबे पर काम करता था। यह हादसा रात में करीब 11बजे तब हुआ। जब ढाबा से खाना खाकर घर के लिए वह साइकिल से निकला। इस दौरान तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृत सोनू दो भाइयों में छोटा था। उसके पास दो पुत्र एक पुत्री हैं। मृतक की पत्नी मंजू व परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।

  • अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गौराबादशाहपुर बाईपास पर चंद्रावती इण्टर कालेज जिवली के पास जौनपुर आजमगढ़ की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन से सोनू गौतम 38 पुत्र रामरूप निवासी गौराबादशाहपुर जौनपुर निवासी की मौत हो गई। वह बाईपास पर एक ढाबे पर काम करता था। यह हादसा रात में करीब 11बजे तब हुआ। जब ढाबा से खाना खाकर घर के लिए वह साइकिल से निकला। इस दौरान तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृत सोनू दो भाइयों में छोटा था। उसके पास दो पुत्र एक पुत्री हैं। मृतक की पत्नी मंजू व परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।

  • मृत गाय सहित आठ गोवंशीय बरामद, तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खुटहन। रामनगर बाजार के गौरा गांव के मोड़ पर मंगलवार की रात गश्त के दौरान पुलिस ने गोवंश लदे पिकअप को पकड़कर उपपर सवार तस्कर को घेर कर पकड़ लिया। वाहन पर एक मृत गाय सहित आठ गोवंशीय बरामद किया गया। पुलिस ने गोवंश को पशु आश्रय केंद्र भेज तस्कर के खिलाफ पशुक्रूरता सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर चलान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि रात लगभग ग्यारह बजे हमराहियों संग उक्त बाजार के मोड़ पर गश्त पर था। तभी सामने से एक पिकअप आता दिखाई दिया। टार्च की रोशनी से वाहन को रुकने का इशारा किया गया। सामने पुलिस टीम देख चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। पिकअप को चारों तरफ से घेर तलाशी शुरू की गई तो भीतर बैठा तस्कर वाहन से कूद भागने लगा। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पता खुटहन थाना क्षेत्र के नकबी गांव निवासी मुकेश बिंद बताया। पिकअप कब्जे में लेकर थाने लाया गया। उस पर आठ गोवंशीय लदे थे। जिसमें एक गाय मृत पाई गई। गोवंशो को पशुशाला भेज बुधवार को आरोपित मुकेश को चलान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार राय, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, चंद्रशेखर सिंह, अखिलेश यादव, छोटेलाल आदि सामिल रहे।

Share Now...