Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयुवक की उपचार के दौरान मौत

युवक की उपचार के दौरान मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुर्तजाबाद गांव में ननिहाल में रह रहे एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में वह घायल हो गया था और वह कोमा में चला गया था। उसका उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा था जहां छठें दिन उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि सौरां गांव निवासी अनिल यादव अपने ससुराल मुर्तजाबाद गांव में परिवार सहित रहता है। एक सप्ताह पूर्व उसके पुत्र नीरज यादव 28 देवकली बाजार के पास किसी अज्ञात वाहन से घायल होकर कोमा में चला गया था जिसका इलाज ट्रामा सेन्टर बनारस में चल रहा था। इलाज के दौरान छठे दिन उसकी मौत हो गयी। चर्चा के अनुसार मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। लोगों के अनुसार वह घायल होकर देवकली बाजार के पास रात में बेहोश पड़ा मिला था लेकिन उसकी बाइक में कहीं खरोंच तक नहीं थी।