जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय पुलिस ने एक चोरी की बाइक समेत अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष व उपनिरीक्षक कमलेश कुमार की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को समय करीब सुबह 8.40 बजे क्षेत्र भ्रमण व वर्तमान में हो रहे लगातार चोरी व छिनैती, वाहन चोरियो के दृष्टिगत रवाना होकर नडार रेलवे क्रासिंग पर मौजूद थे कि तभी एक संदिग्ध विशाल कुमार तिवारी पुत्र अशोक कुमार तिवारी निवासी असवा जंघई थाना मीरगंज उम्र करीब 19 वर्ष गरियांव की तरफ रोड से आते हुए दिखाई दिया जिसे नडार रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल थाना हाजा लाकर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पहले से पंजीकृत मुकदमें में नाम प्रकाश में लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में विवेक कुमार तिवारी थानाध्यक्ष, उ.नि. कमलेश कुमार, का. लक्ष्मण कुमार, अनवारुल हक, गया प्रसाद पटेल आदि शामिल रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
चोरी के वाहन सहित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार


