Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमौला के जन्मोत्सव पर विशाल महफिल का आयोजन

मौला के जन्मोत्सव पर विशाल महफिल का आयोजन

जौनपुर धारा,शाहगंज। स्थानीय क्षेत्र के बड़ागांव स्थित मौला अब्बास के रौज़े पर रविवार की रात्रि जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य महफिल का आयोजन किया गया। महफिल के आरंभ में मौलाना सैयद अज़में अब्बास इमामे जुमा बड़ा गांव व मौलाना सैयद शौकत रिजवी के खुशबू सी बयान किया। कार्यक्रम का संचालन जाहिद कानपुरी ने किया गया। महफिल के कन्वीनर रहे सैयद हुसैन अब्बास आब्दी व कार्यक्रम नेतृत्व अज़में अब्बास ने किया। कार्यक्रम के दौरान हिंदुस्तान के प्रसिद्ध शायरों में से मीसम गोपालपुरी, बेताब हल्लौरी, नज़र सुल्तानपुरी, कमाल वारसी कानपुरी, समीम इलाहाबादी, क़ासिम फैजाबादी, अंज़र सीतापुरी, समेत लगभग एक दर्जन कवियों ने अपने कलाम से लोगों को आनंदित किया। बबलू इलेक्ट्रीशियन द्वारा महफिल प्रांगण को सुसज्जित लाइटों से जगमगा दिया। महफिल के सफल आयोजन लिए समीम हैदर, अबूज़र आब्दी, मोहम्मद राजा मास्टर, मोहम्मद आरिश छोटू, यूथ क्लब के उपाध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन, मोहम्मद इमरान, हसन मेहंदी, पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद अजहर, समेत हजारों हकीकत मंद उपस्थित रहे।