Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले तीन गिरफ्तार

ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले तीन गिरफ्तार

  • 24 घण्टे के अन्दर पुलिस ने की कार्यवाही, भाजपा नेता भी शामिल

जौनपुर धारा,जौनपुर। गोलियों की तड़तड़ाहत से क्षेत्र को गूंजायमान करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उसमें एक भाजपा नेता भी शामिल है। धुंवाधार फायरिंग करके बीडीसी सदस्य समेत तीन लोगों को घायल करने के आरोप में गिरफ्तार कर तीनों को जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास घटना में प्रयोग किया गया लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुआ है। बीते रविवार को जफराबाद थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव में बीडीसी मनीष कुमार पुत्र अमर बहादुर गांव की दलित बस्ती में प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वे करवाने के लिए नोडल अधिकारी को बुलवाया था। मनीष का आरोप है कि नोडल अधिकारी द्वारा सर्वे करके जाने के बाद प्रधान के परिवार के रामहित निषाद व अन्य ने मनीष के साथ सर्वे को लेकर विवाद करना शुरू कर दिया। जिसपर विवाद काफी बढ़ गया। उसके बाद प्रधान पक्ष के लोगों की तरफ से शुरू हुई गोलीबारी में मनीष कुमार तथा सूरज कुमार पुत्र कल्लू को गोली लग गयी, तथा राजन पुत्र त्रिभुवन को चाकू लग गया। मनीष को गोली पेट मे तथा सूरज को कंधे में गोली लगी है। मामले पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी भाजपा नेता रामहित निषाद, अविनाश रंजन और पंकज निषाद उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।