― Advertisement ―

spot_img

स्वतंत्र सिनेमा: भारतीय वैश्विक पहचान का नया ध्वजवाहक

भारतीय स्वतंत्र सिनेमा आज वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। मजबूत कहानियों और यथार्थवादी दृष्टिकोण के कारण ये फिल्में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराही जा रही हैं, हालांकि चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं।
Homeअपना जौनपुरमोहम्मद साहब तमाम आलम के लिए रहमत है : मौलाना अबूजर मदनी

मोहम्मद साहब तमाम आलम के लिए रहमत है : मौलाना अबूजर मदनी

  • अंजुमन अलविया आई अव्वल 50000 का मिला ईनाम
  • जलसा सीरत उन नबी का तीन दिवसीय कार्यक्रम हुआ सकुशल संपन्न

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय नगर के सीरत कमेटी सदर तहसीन मुस्तफा की टीम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक 68वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम शकुशल संपन्न हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार मछलीशहर सीरत कमेटी द्वारा जश्न ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक प्रोग्राम 68सालों से लगातार होता आ रहा है। जिसमें पहले दिन राष्ट्रीय एकता सम्मेलन दूसरे दिन जुलूस, तीसरे दिन बयान और तकाबला का मुजाहरा जामा मस्जिद मैदान में होता है। इस प्रोग्राम को देखने के लिए लोग मुंबई दिल्ली गुजरात, जैसे बड़े शहर से आकर प्रोग्राम में शिरकत करते हैं। तीसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज कैफ ने कुरान पाक की तिलावत और कारी मोहम्मद बल्यावी ने नाते नबी पढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी कड़ी में मौलाना अबूजर मदनी ने अल्लाह की लिल्लाहियत और सीरत पर  बयान किया। बताया मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम तमाम आलम के लिए रहमत है, मुसलमान नबी के तरीके को बगैर जिंदगी में दाखिल किए छुटकारा नही पा सकता। इसी क्रम में पूरी रात 11अंजुमनीन ने नाते नबी का नज़राना पेश किया, पूरा शहर नाते नबी से गूंज उठा। नातिया तकाबला में अंजुमन अलविया ने अकरम जौनपुरी के कलाम को पढ़कर अव्वल स्थान प्राप्त किया तथा  तथा ताहा ज्वेलर्स द्वारा 50000 हजार का नगद इनाम दिया गया। इसी कड़ी में अंजुमन इस्लामिया दुसरा और अंजुमन सिद्दीकिया व उस्मानिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुलिस प्रशासन भी पूरे दिन और रात मुस्तैदी से जमे रहे। इस मौके पर कारी निसार साहब, हाजी इमरान, सदर तहसीन मुस्तफा, फिरोज़ अहमद जनरल सेक्रेटरी, मास्टर रेहान, इश्तियाक खान, शमशुल इस्लाम, हसीन अंसारी समाजसेवी, अकील अंसारी इंप्रेस बैग, आरिफ अंसारी, तनवीर आलम, अनीस खान, बबलू राईन, गुलनवाज, बादशाह सलीम, नौशी अंसारी, मुन्ना सभासद, कौसर रब्बानी पूर्व सभासद, राशिद खान, बेलाल समीर हाशमी, अरबाज एडवोकेट, नेहाल अंसारी, जियाउद्दीन अंसारी आदि लोग उपस्तिथ रहे।

Share Now...