Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरमुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

  • हत्थे चढ़ा बदमाश मोहम्मद नाजिम महराजगंज के लमहन गांव का निवासी
  • जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक आपराधिक

जौनपुर धारा, खुटहन। पुलिस ने मंगलवार की आधी रात मुठभेड़ में शातिर बदमाश को घायल होने पर गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार महराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन गांव निवासी मोहम्मद नाजिम के विरुद्ध विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष खुटहन रोहित कुमार मिश्र व थानाध्यक्ष खेतासराय चंदन राय हमराहियों के साथ मुखबिर से मिली सूचना पर लगभग 12 बजे पटैला-रसूलपुर मोड़ के समीप संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच तेज गति से आ रहा संदिग्ध बाइक सवार युवक बाइक घुमाकर भागने लगा। पीछा करने पर कुछ ही दूर जाकर गिर गया। इसके बाद पुलिस टीम पर गोली चलाते हुए दौड़ते हुए भागने लगा। पुलिस टीम ने जवाबी गोली चलाई तो दाहिने घुटने के पास लगने पर गिर पड़ा। गिरफ्तार बदमाश को पुलिस उपचार के लिए सीएचसी खुटहन ले गई। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसके पास से तमंचा, खोखा, एक जिंदा कारतूस व बाइक बरामद हुई। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। मुठभेड़ करने वाली पुलिस टीम में एसआइ ओम प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, अखिलेश यादव, छोटेलाल, कांस्टेबल प्रदीप, प्रमोद यादव, अंकुश सिंह, विनोद प्रजापति भी शमिल रहे।

मुठभेड़ में गिरफ्तार मोहम्मद नाजिम शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध जिले के खुटहन, पंवारा, बदलापुर, महराजगंज व सुजानगंज थानों में पूर्व में चोरी, हत्या के प्रयास, साजिश रचने, प्राणघातक चोट पहुंचाने, जान से मारने की धमकी, गो-वध निवारण, एनडीपीएस, गुंडा एक्ट आदि गंभीर धाराओं में 13 मुकदमे दर्ज हैं।

शुभम तोदी सीओ शाहगंज