Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरमुठभेड़ में गौ-तस्कर शातिर अपराधी घायल

मुठभेड़ में गौ-तस्कर शातिर अपराधी घायल

  • एक देशी तमन्चा,खोखा कारतूस, बिना नम्बर की मोटर साइकिल बरामद

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत क्षेत्र में बुधवार को काछीडीह मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर शातिर अपराधी घायल, एक देशी तमन्चा, खोखा कारतूस, बिना नम्बर की मोटर साइकिल बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष मुगराबादशाहपुर त्रिवेणी सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा काछीडीह मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि उसी दौरान एक मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस बल द्वारा रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह रुका नही तथा वहां से भागने लगा।पुलिस बल द्वारा पीछा किया जाने लगा तो उक्त मोटरसाइकिल सवार पुलिस बल पर जान की मारने की नियत से फायिंरग करने लगा। पुलिस द्वारा आत्म सूरक्षार्थ फायरिंग की गई। जिससे एक गोली मोटरसाइकिल सवार बदमाश के पैर में लगी तथा वह घायल होकर गिर गया। घायल बदमाश से पूछताछ की गयी तो अपना नाम पता नूर हसन पुत्र नूर अहमद निवासी रामगढ़ थाना मीरगंज जनपद जौनपुर बताया। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक देशी तमन्चा 315 बोर ,एक खोखा कारतूस 315 बोर,एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक मोटर साइकिल बिना नम्बर की बरामद की गई है। अभियुक्त के खिलाफ गौ तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी व मुठभेड़ में शामिल टीम में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, उपनिरिक्षक राकेश कुमार राय, हेड कांस्टेबल संजीव सिंह, राकेश कुमार यादव, शैलेन्द्र कुमार, कांस्टेबल जाकिर हुसैन, अजय राव, आनन्द सिंह, आशीष कुमार, पंकज मौर्या, नितेश कुमार शामिल रहे।