Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरप्राइमरी विद्यालय जासोपुर में राज्यपाल आने की संभावना को लेकर तेजी हो...

प्राइमरी विद्यालय जासोपुर में राज्यपाल आने की संभावना को लेकर तेजी हो रही साफ-सफाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षांत समारोह तैयारी तेजी से चल रही है। जिसमे प्रदेश के मुखिया उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबीन पटेल की आगमन तैयारी तेजी से हो रही है वही इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल जासोपुर में राज्यपाल आने की संभावना को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार विद्यालयका का निरीक्षण करके साफ सफाई वह रंगी पुताई का कार्य तेजी लाने को कहा प्राइमरी विद्यालय पर जाने का रास्ता खरंजा को उखाड़ कर डमरू ईंट लगाया गया और प्रधानाचार्य का कहना है कि गवर्नर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगी। जिससे सफाई कर्मियों द्वारा तेजी से साफ सफाई कराई जा रही है। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश से विद्यालय में समस्याओं के बारे में जानकारी लिए और वही वर्ष पूर्व शौचालय बनने के बाद भी अंदर टाइल्स नहीं लगाई गई। जिसको लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव नवनीत सिंह को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द कार्य पूरा कराया जाए अन्यथा खामियां मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।यह जानकारी इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश ने दिया।