Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमुख्यमंत्री कमांड सेंटर और डैशबोर्ड का हुआ शुभारम्भ

मुख्यमंत्री कमांड सेंटर और डैशबोर्ड का हुआ शुभारम्भ

  • कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की उपस्थिति में देखा गया सजीव प्रसारण

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरकार की विभिन्न योजनाओं का बेहतर ढंग से लाभ देने और निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री कमांड सेंटर और डैशबोर्ड का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री कमांड सेंटर और डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक लेने के लिए फोन किया जाएगा। इससे सरकार के विभिन्न प्रोजेक्ट की प्रदर्शन के अनुसार मासिक रैंकिंग व ग्रेडिंग भी की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को और बेहतर सुविधाएं देने के लिए यह व्यवस्था की है। यह लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) के पंचम तल पर बनाया गया है, जिसमे मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेसिंग, काल सेंटर, टेक्निकल एवं ट्रेनिंग रूम की सुविधा होगी। सभी विभागों में विभिन्न योजनाओं से संबंधित जो भी डाटा उनके पोर्टल पर उपलब्ध होगा वह सीधे सीएम डैशबोर्ड पर दिखाई देगा। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की उपस्थिति में देखा गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।