Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरमिशन शक्ति 5.0 के तहत जौनपुर पुलिस का हस्ताक्षर अभियान

मिशन शक्ति 5.0 के तहत जौनपुर पुलिस का हस्ताक्षर अभियान

जौनपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद जौनपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा कोतवाली परिसर में ‘एक बेटी एक क्रांतिÓ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में बालिकाओं के महत्व को रेखांकित करना तथा उन्हें अपने अधिकारों और सामर्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता तथा सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) सृष्टि जैन सहित मिशन शक्ति टीम के सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं ने ‘एक बेटी एक क्रांतिÓ बोर्ड पर हस्ताक्षर कर नारी सशक्तिकरण के प्रति अपना समर्थन और संकल्प व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के प्रत्येक थाना स्तर पर महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं की त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के लिए जौनपुर पुलिस द्वारा ‘शक्ति मोबाइल (पिंक पेट्रोल)Ó को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचकर सहायता प्रदान करती है। उन्होंने कहा, ‘नारी सुरक्षा और सम्मान जौनपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से हम हर बेटी को यह अहसास दिलाना चाहते हैं कि वह अकेली नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली एक क्रांति है। इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जौनपुर पुलिस ने समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए बालिकाओं के अधिकार, सुरक्षा और आत्मविश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है।