जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अरगुपुर खुर्द गांव में न्यायालयों में वांछित चल रहे पिता व दो पुत्र को पुलिस ने दबिश दे दबोच लिया। फिलहाल सभी का चालान भेजा गया है। पुलिसिया कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही प्रारम्भ कर दिया है। बीती रात प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय के निर्देश पर अपराध इंस्पेक्टर जनार्दन यादव एसआई प्रशांत पांडे ने हमराहियों के साथ अरगुपुर खुर्द गांव निवासी श्याम बिहारी पुत्र हंसराज व संजय कुमार व संदीप कुमार पुत्रगण श्याम बिहारी को पुलिस ने धर दबोचा। सभी फरार वांछितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
तीन वारंटी पुलिस गिरफ्त में


