जौनपुर धारा, बरसठी। मारपीट व धमकी देने के मामले में नामजद दो वांछित अभियुक्तों को बरसठी पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट जौनपुर के आदेश पर अभियुक्त के घर पर दबिश देते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बरसठी थाने के पुलिस निरीक्षक गोविंद देव मिश्रा ने बताया कि ग्राम धनापुर निवासी ओमप्रकाश मुनेश्वर तथा बनकट निवासी हरिलाल सुद्धू के ऊपर मारपीट व धमकी देने के मामले दर्ज किये गए थे। जिनकी गिरफ्तारी का आदेश न्यायालय ने दिया था न्यायालय के आदेश पर पुलिस उप िनरीक्षक हरिश्चंद्र प्रसाद, कांस्टेबल जयचंद कुमार व रघुराज सिंह ने वांछित अभियुक्तों के घर पर दबिश देते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
― Advertisement ―
आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मारपीट व धमकी मामले में फरार दो गिरफ्तार


