जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के सोंगर गांव में मारपीट में घायल युवक की हुई मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्यवाही के बाद चारों आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 23 नवंबर को सोंगर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी जिसमें पूर्व प्रधान शमशेर के पुत्र 27 वर्षीय तालिब और 35 वर्षीय हाशमी घायल हो गए थे। इस मामले में आरोपित कासिफ, ताबिश, साजिद और मोअज्जम पर मारपीट व गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था। घटना के चौथे दिन 26 नवंबर को तालिब की अस्पताल में मौत हो गई। तालिब की मौत के बाद आरोपितों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा बढ़ा दिया गया। आरोपितों की तलाश चल रही थी कि गुरैनी बाजार से चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
मारपीट में युवक की हुई मौत के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार

Previous article

