जौनपुर धारा, बरसठी। विकासखण्ड के सोतीपुर गांव में शनिवार देर शाम एक गोवंश कराrब 15 फीट गहरे कुएं में गिर गया जिसकी जानकारी ग्रामीणों को होने पर देर रात तक गोवंश को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया गया लेकिन प्रयास असफल रहा। यह जानकारी मां विंध्यवासिनी धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक सुनील कुमार दुबे को हुई तो उन्होंने रविवार की सुबह गोवंश को कुएं से बाहर निकालने का कार्य शुरू किया। अंतत: 2 घंटे के कठिन प्रयास के बाद सुबह 8:30 बजे गोवंश को कुएं से बाहर निकाला जा सका। गहरे कुएं में गिरने के कारण गोवंश को काफी चोट आई है जिसका इलाज करने के लिए पशु डॉक्टर को बुलाकर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील दुबे द्वारा कराया जा रहा है। इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य अतुल दुबे, ग्राम प्रधान विवेक दुबे व राजेश दुबे के साथ ट्रस्ट के अन्य सदस्य व ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
ट्रस्ट के सहयोग से बचाई गई गोवंश की जान


