Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Police Encounter: चार बदमाश गिरफ्तार, तीन तमंचे और दो बाइक बरामद

जौनपुर के केराकत क्षेत्र में पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार शातिर बदमाश गिरफ्तार किए गए। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीन अवैध तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है।
Homeअपना जौनपुरमहिलाओं को नेतृत्व विकास पर दिया गया प्रशिक्षण

महिलाओं को नेतृत्व विकास पर दिया गया प्रशिक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत ब्लाक अंतर्गत रतनुपुर लोक चेतना समिति कार्यालय में गुरूवार को ग्राम पंचायत गुलरा, भैंसा, पारपाटी, बेहड़ा, नाऊपुर,गोबरा, बरईछ, रामगढ़, गांव की महिलाओं को नेतृत्व विकास का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अनिल द्वारा महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक व पारिवारिक स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान ग्रुप बनाकर महिलाओं ने स्थिति के बारे में चर्चा करते हुए अपने विचार रखे। पूनम दीक्षित ने कहा कि समाज पुरुष प्रधान है इसमें महिलाओं को बराबरी में लाने के लिए सभी लोगों को सहयोग करना होगा। महिलाओं को नेतृत्व देने के लिए संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की गई है जिससे महिलाएं नेतृत्व करें तथा देश की व्यवस्था बदलने में अपनी भूमिका निभाये। आरक्षण की देन है कि महिला प्रधान, सदस्य, ब्लाक प्रमुख बन रही हैं लेकिन अधिकतर महिलाएं घर के पुरुष के हाथ का मोहरा बनी हुई है। महिलाओं की स्थितियों में अगर बदलाव लाना है तो नेतृत्व लेना होगा। इस मौके पर सीमा, मीना, ऊषा, मीरा, पूनम, मंजू, हीरावती, बिन्दु, पूजा, सोना, खुशबू, सुनीता, इंदू व लोक चेतना समिति से शीला, सरिता, दीपमाला समेत दर्जनों महिलाओं की भागीदारी रही।