Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Police Encounter: चार बदमाश गिरफ्तार, तीन तमंचे और दो बाइक बरामद

जौनपुर के केराकत क्षेत्र में पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार शातिर बदमाश गिरफ्तार किए गए। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीन अवैध तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है।
Homeअपना जौनपुरकुछ दिन पूर्व बनी नाली पहली बरसात होते ही गिरी

कुछ दिन पूर्व बनी नाली पहली बरसात होते ही गिरी

जौनपुर धारा, सिरकोनी। नगर पंचायत कजगांव के नई बाजार मुहल्ले में कुछ दिन पूर्व बनी नाली बरसात होते ही गुरुवार को गिर गयी। नाली गिरने की चपेट में ट्रैक्टर की ट्राली भी आ गयी। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है। दोपहर को आये तेज आंधी तूफान में एक हफ्ते पूर्व ही मुहल्ले के पानी को निकालने के लिए बनाई गई मुख्य नाली ढह गयी। जिस समय नाली ढही उसके बगल में ट्रैक्टर ट्राली सहित खड़ा था। वह पलटने से बच गया। कुछ लोग टूटी नाली में गिरते गिरते बच गए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नाली नव निर्वाचित चेयरमैन फिरोज खान के प्रतिष्ठान के ठीक सामने से महेंद्र यादव के मकान तक पूरी तरह से टूटकर ध्वस्त हो गयी है। चेयरमैन फिरोज खान ने कहा कि नाली के गिरने की यह तीसरी घटना है।