Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआंधी तूफान में पेड़ गिरा, विद्युत आपूर्ति ठप

आंधी तूफान में पेड़ गिरा, विद्युत आपूर्ति ठप

जौनपुर धारा, सिरकोनी। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में दोपहर के बाद अचानक आये तेज आंधी तूफान में सैदनपुर गांव में एक नीम का पेड़ बीरभानपुर सिरकोनी मार्ग पर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आकर विद्युत पोल तथा तार भी गिर गया। तेज तूफान में बहुत छोटे छोटे ओले भी पड़े। कई स्थान पर बिजली के तार पेड़ की डालियों के गिरने से टूट गए जिसके चलते शाहबड़ेपुर तथा जगदीशपुर फीडर से विद्युत आपूर्ति ठप हो चुकी है। लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।