Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशमहाप्रबन्धक ने किया सेवानिवृत्त रेल अधिकारी को सेवा-प्रमाणपत्र देकर सम्मानित

महाप्रबन्धक ने किया सेवानिवृत्त रेल अधिकारी को सेवा-प्रमाणपत्र देकर सम्मानित

जौनपुर धारा, गोरखपुर। महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे चन्द्र वीर रमण ने 30 दिसम्बर, 2022 को महाप्रबन्धक सभा कक्ष में आयोजित एक समारोह में 31 दिसम्बर 2022 को सेवा निवृत्त होने वाले प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री अनिल कुमार शुक्ला को गोल्ड प्लेटेड मेडल, समापक राषि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।महाप्रबन्धक ने श्री शुक्ला के स्वस्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की। समारोह में प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से उनको स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री बिपिन कुमार सिंह ने 31 दिसम्बर, 2022 को सेवा निवृत्त होने वाले दो राजपत्रित अधिकारी केमिकल एवं मेटॉलाजिस्ट/यांत्रिक कारखाना श्री बी.एल. जाटव एवं सहायक विद्युत इंजीनियर/निर्माण श्री विनोद कुमार को अपने कक्ष में समापक राषि का प्रपत्र, गोल्ड प्लेटेड मेडल तथा सेवा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्मिक अधिकारी/आई.आर.अवधेष कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे आप सभी रेलकर्मियों ने अपने जीवन का अधिकांष समय रेल सेवा में बिताया है, जिस हेतु रेल प्रषासन आप सभी का आभारी है। इस अवसर पर कार्मिक एवं लेखा विभाग के अधिकारी, यूनियन के पदाधिकारी तथा सेवा निवृत्त रेलकर्मियों के परिजन उपस्थित थे।