― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरअंतर्जनपदीय शातिर लुटेरा तमंचे के साथ गिरफ्तार

अंतर्जनपदीय शातिर लुटेरा तमंचे के साथ गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खेतासराय। पुलिस ने सोमवार को डोभी रेलवे क्रासिंग से एक शातिर लुटेरे को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुबह हमराह उप निरीक्षक हरिशंकर यादव, हेड कांस्टेबल संजय कुमार पाण्डेय और कांस्टेबल योगेश यादव के साथ वह डोभी रेलवे क्रासिंग पर चेकिंग कर रहे थे तभी एक संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम बबलू राजभर पुत्र चन्द्रशेखर राजभर निवासी पोरईखुर्द नरवा, थाना खेतासराय बताया। पकड़ा गया बदमाश अंतर्जनपदीय शातिर लुटेरा और टॉप 5 का सक्रिय अपराधी दुराचारी मजारिया हिस्ट्रीशीटर है। स्थानीय थाना समेत जिले के मुंगराबादशाहपुर, खुटहन और आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

Share Now...