जौनपुर धारा, जौनपुर। डोभी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक पतरही बाजार में जिला कार्यसमिति के सदस्य राम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय ने चौकी पतरही में तैनात सिपाही संजय सिंह पर कार्यकर्ताओं के साथ आए दिन बदसलूकी करने व अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए तत्काल प्रभाव से हटाते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि किसी जरूरी व उचित काम के लिए जाया जाता है तो कारखास के नाम से प्रचलित उक्त सिपाही द्वारा पैसे की मांग की जाती है। जब पैसे की मांग पर आपत्ति की जाती है तो सिपाही द्वारा बदसलूकी की जाती है। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से कहा कि उक्त सिपाही को चौकी से हटाकर अवैध वसूली करने व कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी करने के आरोप में यदि पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा कड़ी कार्रवाई नहीं की गयी तो कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव, जिला मंत्री डॉ. महेंद्र प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष बीना सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा निषाद, महामंत्री सुषमा मौर्या, आलोक सिंह, पंकज सिंह, बृजेन्द्र विक्रम सिंह, मृत्युंजय सिंह, सभाजीत यादव, अजय कुमार सिंह, संजय सोनकर, विशाल पांडेय, गीता, अंजली निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
भाजपाजनों ने पुलिसकर्मी पर लगाया बदसलूकी का आरोप, हटाने की मांग
Related stories
अपना जौनपुर
भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी
जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
अपना जौनपुर
जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता
जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
अपना जौनपुर
बिजली विभाग के दावों की खुली पोल
जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।
अपना जौनपुर
जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी
जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।
अपना जौनपुर
सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश
जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
Subscribe
- Never miss a story with notifications
- Gain full access to our premium content
- Browse free from up to 5 devices at once
Latest stories
Previous article
Next article



