जौनपुर धारा, जौनपुर। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा प्रवर्तन अभियान के लिए दिए गए आदेशों के अनुपालन के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी घनश्याम मिश्र तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 आलोक सिंह (कार्यवाहक) व हमराही तथा सरायख्वाजा पुलिस द्वारा हमजापुर स्थित वीआईपी और जय हिंद ईंट भट्ठे पर दबिश दी गयी। दबिश के दौरान मौके पर लगभग 50 लीटर कच्ची शराब एवं निर्माण सामग्री व जमीन के अंदर दबी लगभग 630 किलो लहन बरामद की गयी। नियमानुसार मौके पर लहन को नष्ट किया गया साथ ही सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
ईंट भट्ठे से 50 लीटर कच्ची शराब बरामद


