― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभाग्य से जन्म व कर्म से श्रेष्ठ होता है मनुष्य : गिरीशचन्द्र...

भाग्य से जन्म व कर्म से श्रेष्ठ होता है मनुष्य : गिरीशचन्द्र यादव

  • तीसरी पुण्यतिथि पर प्रतिमा का हुआ अनावरण

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के मानीकला गाँव स्थित महर्षि दयानंद इण्टर कॉलेज के संस्थापक स्व.विन्देश्वरी साहू की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर कॉलेज प्रांगण में रविवार को प्रतिमा का अनवारण किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने वाले स्व.विन्देश्वरी साहू की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर कॉलेज परिवार की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित हुए स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने स्व.विन्देश्वरी साहू की मूर्ति का विधि विधान से संस्थान में अनावरण किया तथा सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गिरीश यादव ने कहा कि जन्म भाग्य से मिलता है, कर्म से मनुष्य श्रेष्ठ होता है, स्व.विन्देश्वरी साहू का व्यक्तित्व ने पूरे क्षेत्र को कृतार्थ किया है, जो हम सबके लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि स्व.साहू ने शिक्षा के क्षेत्र में जो अलख जगाई उसको लोग पीढ़ियों तक याद रखेंगे।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि जब बच्चा स्कूल जाता है। तभी से  वह शिक्षा ग्रहण करता है,उससे पहले बच्चे का दिमाग कोरा कागज के समान होता है। स्व.विन्देश्वरी साहू के पदचिन्हों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान पूर्व सीडीओ राधेश्याम गुप्ता, पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर, विपणन अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता विक्की गुप्ता, धर्मेंदर मिश्रा अजय सिंह उपेंद्र नाथ मिश्र, मोनू गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मचंद्र गुप्ता ने किया।

Share Now...