‘तू झूठी मैं मक्कार’को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. फिल्म में रणबीर और श्रद्धा की केमिस्ट्री काफी फ्रेश और एंटरटेनिंग लग रही है. इसी के साथ फिल्म की कमाई भी बढ़ रही है रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ होली के दिन यानी 8 मार्च को रिलीज हुई थी. नए जमाने के प्यार की कहानी को दिखाती फिल्म ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और जमकर कमाई भी कर रही है. फिल्म को पहले दिन सिनेमाघरों में जमकर फुटफॉल मिला था. हालांकि दूसरे दिन कमाई में थोड़ी गिरावट आई लेकिन फिल्म ने ठीक ठाक कलेक्शन किया. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने तीसरे दिन यानी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ बटोरे है.लव रंजन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर और श्रद्धा ने पहली बार साथ काम किया है. दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर काफी फ्रेश नजर आ रही है और उनकी केमिस्ट्री भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 15.73 करोड़ रुपये बटोर लिए थे. वहीं ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने दूसरे दिन 10.34 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया. फिल्म के तीसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को 10.1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 36.17 करोड़ रुपये हो गया है. ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कमाई अब वीकेंड पर बढ़ने के पूरे आसार हैं. मेकर्स को शनिवार और रविवार को फिल्म को सिनेमाघरों में ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस मिलने की उम्मीद है. ऐसे में जाहिर सी बात है कि फिल्म की कमाई में भी इजाफा होगा. बता दें कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में डिंपल कपाड़िया, अनुभव सिंह बस्सी और बोनी कपूर ने भी अहम रोल प्ले किया है. ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर दिल्ली के रहने वाले हैं. दोनों एक दूसरे से अनजान हैं लेकिन स्पेन में जब ये छुट्टियां मनाने जाते हैं तो दोनों एक दूसरे से टकराते हैं. इस दौरान ऐसी सिचुएशन आती है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं. फिल्म को लव रंजन ने अपनी ट्रिक से रेफ्रेशिंग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इंटरवल के बाद फिल्म एक फैमिली ड्रामा जैसी लगने लगती है. लव रंजन इससे पहले ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘प्यार का पंचनामा’जैसी फिल्में भी बना चुके हैं. फिलहाल सभी की निगाहें वीकेंड पर हैं अब देखने वाली बात होगी कि शनिवार और रविवार की छुट्टी में फिल्म कितना बिजनेस कर पाती है.
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मो. आदिल अध्यक्ष
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई टीम घोषितउत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की जौनपुर डिपो शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का...
बॉक्स ऑफिस पर ‘तू झूठी मैं मक्कार’की पकड़ बरकरार

Previous article


