― Advertisement ―

spot_img

क्या 2035 तक आम आदमी स्पेस में रहेगा?

रात को छत पर लेटकर चाँद देखना अब सिर्फ रोमांस या कविता की बात नहीं रह गई है। साल 2026 में दुनिया एक नए...
Homeमनोरंजनइस वजह से एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था 'खतरों के खिलाड़ी' का...

इस वजह से एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर

सना खान ने काफी वक्त पहले ही ग्लैमर का दामन छोड़ दिया था. अब वह अपने पति अनस के साथ बेहद खुश हैं. हालांकि सना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. टीवी में अपनी अच्छी खासी पहचान बनाकर इंडस्ट्री छोड़ चुकीं सना खान ने अपने करियर में काफी काम किया. उन्होंने टीवी रिएलिटी शोज में तो हिस्सा लिया ही, साथ ही कुछ फिल्मों में भी दिखाई दीं. फिर अचानक एक दिन उन्होंने मन बना लिया कि वो अब और इस ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा बनकर नहीं रह सकती हैं. इसके बाद सना ने इबादत रास्ता चुन लिया.अब सना सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, जहां वो नेक बातों से अपने फैंस का दिल आए दिन जीतती हैं. हाल ही में सना ने खुलासा किया कि उन्होंने इस ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा क्यों कहा? उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें बहुत बड़े टीवी रिएलिटी शो का ऑफर आया था, लेकिन तब तक वह फैसला कर चुकी थीं कि अब उन्हें इस राह पर नहीं जाना. ऐसे में साल 2020 में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से हमेशा के लिए छुट्टी ले ली.  सना ने लिया था बड़ा फैसला, ठुकरा दिया था टीवी शो फिर साल 2020 नवंबर 21 को ही सना खान ने अनस सईद संग निकाह पढ़ा था.सना स्टंट रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 6 सीजन में नजर आई थीं. फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने इस शो को होस्ट किया था. उस सीजन में सना 9वें स्थान पर रही थीं. इसके बाद अगले सीजन में भी उन्हें बुलाया गया था. जब सना को खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 के लिए अप्रोच किया गया,तो उन्होंने इस शो का ऑफर एक्सेप्ट करने से इनकार कर दिया. उन्होंने मेकर्स को ये कहकर टाल दिया कि वे इस शो का तो क्या इस इंडस्ट्री का ही हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं. सना कहती हैं कि उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि तब तक वो एक फैसला ले चुकी थीं और धार्मिक रास्ते पर चल पड़ी थीं.इकरा टीवी के मुताबिक, सना और अनस ने बताया था- जब सना ने धार्मिक राह चुनने का फैसला ले लिया था, तब उस वक्त उनके रास्ते में कई बार ऐसे मौके आए जो उनके इस फैसले को प्रभावित कर सकता था. लेकिन सना अपने फैसले पर डटी रहीं. सना ने बताया- ‘2019 बहुत ही कठोर था.रमजान का महीना था. उस महीने के अंत में मुझे अजीब चीजें दिखने लगी थीं. मुझे जलती हुई कब्रें नजर आती थीं. मैं अकेली चिल्लाती हुई, मदद मांगती हुई नजर आती थी. मैं रातों में सो नहीं पाती थी क्योंकि मुझे डर लगता था. बाद में मैं सोचती थी कि ये तो सपना है.हफ्तेभर मेरे साथ ये होता रहा.करते-करते 10 दिन बीत गए.इसके बाद मेरे अंदर बदलाव होने लगे.मैंने ये किसी से भी शेयर नहीं किया क्योंकि आप किसी को खुद को जज करने का मौका नहीं देना चाहते.’ इसके बाद सना के लाइफस्टाइल में बदलाव आने लगा और कुछ समय बाद उन्होंने टीवी को भी हमेशा के लिए छोड़ दिया. सना ने ये भी बताया था कि अगर वे खतरों के खिलाड़ी शो के ऑफर को एक्सेप्ट कर लेतीं तो बी अनस को कोई परेशानी नहीं होती. क्योंकि उन्होंने खुद ये बात कही थी. लेकिन इसके उलट सना ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था.  सना ने बताया- ‘मुझे पता था कि अगर मैं शो एक्सेप्ट कर लूंगी तो फिर से चीजें बदल जाएंगी. क्योंकि शैतान बहुत पॉवरफुल होता है जो कि अंदर बैठा है. उसके साथ फिर से वही लड़ाई लड़ना मुश्किल होता. बड़ी मुश्किल से काबू आया है.ये लड़ाई काफी मुश्किल थी खासकर के तब जब आप इस इंडस्ट्री  का  हिस्सा हो और आपने ढेर सारा पैसा देखा हो.लेकिन मैंने खुद को बचाने का फैसला किया.

Share Now...