Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरइस्लाम की बका और मजबूती के लिए हजरत इमाम हसन ने की...

इस्लाम की बका और मजबूती के लिए हजरत इमाम हसन ने की थी सुलह

  • जश्ने विदालत पर दी गयी मुबारकबाद

जौनपुर धारा, जौनपुर। शिया जामा मस्जिद नवाब बाग में रमजानुल मुबारक के तीसरे जुमे में काफी संख्या में नमाजियो ने नमाजे जुमा अदा किया। आज 15 रमजानुल मुबारक हजरत इमाम हसन अलैहिस्सलाम की विलादत (जन्मदिन) होने के नाते नमाजे जुमा के खुत्बे में इमामे जुमा मौलाना महफुजुल हसन खां ने हजरत इमाम हसन अलैहिस्सलाम की सीरत पर रोशनी डालते हुए कहा कि अहलेबैत का हर अमल अल्लाह की खुशनुदी और मर्जी के मुताबिक होता है। इमाम हसन अलैहिस्सलाम की सुलह इस्लाम की बका और मजबूती के लिए थी। हजरत मोहम्मद मुस्तफा व अहलेबैत की कुर्बानियों  को कोई मुसलमान भुला नहीं सकता है। उन्होंने यौमे कुदस पर रोशनी ड़ालते हुए कहा कि अगले जुमे  में यौमे  कुदस के मौके पर बैतुल मुकद्दस की बहाली के लिए शिया जामा मस्जिद में विशेष दुआ एवं कार्यक्रम का आयोजन है। इमामे जुमा मौलाना महफुजुल हसन खां एवं शीया जामा मस्जिद नवाब बाग के मुतवल्ली शेख अली मंजर ड़ेजी ने इमाम हसन अलैहिस्सलाम की विलादत के मौके पर मुबारकबाद पेश की। जामा मस्जिद इन्तेजामिया कमेटी के सदस्यों ने नमाजे जुमा को सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने में नमाजिÞयो के सहयोग पर आभार जताया।