जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। केराकत कोतवाली के मुफ्तीगंज चौकी क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार की शाम लगभग साढ़े छ: बजे के मुफ्तीगंज बेलाव मार्ग पर सूचितपुर गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार काशी गोमती ग्रामीण बैंक शिवनगर में कैशियर के पद पर तैनात केराकत कोतवाली के बीरमपुर गांव निवासी पंकज कुमार पुत्र अनिल कुमार रोजाना की भांति बुधवार को बैंक ड्यूटी से वापस घर जा रहे थे कि मुफ्तीगंज बेलांव मार्ग पर सूचितपुर गांव के पास पहले से खड़े तीन बाइक सवार कैशियर को बाइक सहित गिराकर उनके ऊपर चाकू से हमला कर घायल कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए बेलांव की तरफ भाग गए। घायल कैशियर मुफ्तीगंज चौकी पर सूचना देते हुए सी एच सी मुफ्तीगंज में इलाज करवाकर चले गए।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
बैंक कैशियर के ऊपर जानलेवा हमले से लोगो मे रोष

Previous article

