जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर ब्लॉक के कसेरवा गांव में जज सिंह अन्ना और चिकित्सा विभाग ने कसेरवां मुसहर बस्ती में दौरा किया। कसेरवां पीएचसी के पीछे संघन आबादी वाले 20घरों में एक बूंद भी पानी पीने के लिए नहीं है। एक हैण्ड पाइप पुराना लगा हुआ है, जिसे घण्टों चलाने पर किसी तरह एक बाल्टी पानी निकलता है। मुसहर अपनी आबादी से 700मीटर दूर पीएचसी से या गांव से पानी लाते हैं। इनकी जर्जर स्थित किसी भी समय भयानक दुर्घटना का कारण हो सकती है। बस्ती के सभी मुसहर के परिवार का 20 आवास फटा हुआ हैं। छत से पानी टपकता रहता है। आवास में दरवाजे खिड़की नहीं है थर्ड क्वालिटी के ईंट से आवास बना हुआ है। आधार कार्ड मुसहरों के पास नहीं है। राशन कार्ड अल्पमात्रा में है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
बूंद पानी पीने के लिए तरस रहे हैं कसेरवा गांव लोग

Previous article
Next article

