जौनपुर धारा, शाहगंज। आदर्श कांवरिया सेवा संघ द्वारा सावन के अंतिम शनिवार को भक्तजनों के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। नगर के अयोध्या मार्ग पर आदर्श कालोनी के सामने विशाल भण्डारे व भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन आदर्श कांवरिया संघ के द्वारा आयोजित किया गया। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करते हुए बाबा भोले नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर आयोजित भक्तिमय कार्यक्रम में भक्त जन व श्रद्धालु गण भक्ति संगीत और नृत्य पर झूमते नज़र आए। बताते चलें कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में नगर के सभी गणमान्य व्यक्तियों की प्रमुख भूमिका रहती है।कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग प्रदान किया।विशाल भण्डारे और सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सानू चौरसिया, कन्हैया मोदनवाल, प्रकाश मोदनवाल, शैलेश नाग, शिवा चौरसिया, विष्णुकांत अग्रहरि, संदीप, विजय, राजेश मोदनवाल उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
आदर्श कांवरिया सेवा संघ ने कराया विशाल भंडारा व कार्यक्रम

Previous article

