जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने विगत 22अप्रैल को सादनपुर, बक्शा में निरीक्षण के दौरान बकरी पालक रामस्वारथ पाल को शासन की योजनाओं से जोड़कर क्षमता संवर्धन, जोखिम प्रबंधन तथा अनुदान से जोड़ने का निर्देश दिया था। जिसके बाद कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी की उपस्थिति में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा रामस्वारथ पाल को पशु स्वास्थ्य चर्चा, बेहतर नस्ल हेतु सहायता, बीमा और पशुपालन विभाग द्वारा अनुदान के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही 5 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु यथासंभव समय देने हेतु भी प्रेरित किया गया, साथ ही उन्हें इसकी जानकारी अन्य बकरी पालकों को भी देने हेतु कहा गया जिससे वे भी शासन की योजनाओं, बीमा आदि का लाभ प्राप्त कर सकें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
बीमा और पशुपालन विभाग द्वारा अनुदान के बारे में दी जानकारी

Previous article

