जौनपुर धारा,चंदवक। पूर्व आइएएस अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह द्वारा गठित युवा शक्ति सेवा संस्था के माध्यम से प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत वय वंदना कार्ड (आयुष्मान कार्ड) बनवाने के लिए राष्ट्रीय विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के प्रतिनिधि वैभव सिंह ने कहा कि युवा शक्ति सेवा के माध्यम से पूरे जनपद में जन जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें आयुष्मान कार्ड बनाने वाले आशा संगिनी जैसे कार्यकर्ताओं को संस्था के माध्यम से पुरस्कार दिया जाता है। उन्होने संस्था की ओर से पंकज गुप्ता ऑपरेटर को 5हजार, रेनूवाला आशा संगिनी को 3हजार व रिंकी आशा को 2हजार प्रोत्साहन राशि प्रदान किया। छात्र-छात्राओं, अध्यापक व कर्मचारियों को शपथ दिलायी गई कि जागरूकता अभियान चलाएं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ.विवेक चंद दुबे, प्रबंधक मीरा सिंह, सीएचसी अधीक्षक जितेंद्र गुप्ता ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर राम प्रकाश सिंह, कृपा शंकर पांडेय, संदीप सिंह, एडीओ मिथिलेश कुमार, किशन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
जनजागरण के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने की दिलायी गई शपथ


