Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशबीएचयू की विषयवार वर्ल्ड रैंकिंग में गई 50पायदान ऊपर

बीएचयू की विषयवार वर्ल्ड रैंकिंग में गई 50पायदान ऊपर

जौनपुर धारा, वाराणसी। क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में विषयवार अध्ययन क्षेत्र में बीएचयू दुनिया के टॉप विश्वविद्यालयों में स्थान पाया है। वहीं आईआईटी ने दुनिया के 40 संस्थानों को पीछे छोड़ दिया है।

विषयवार अध्ययन क्षेत्र में बीएचयू दुनिया के टॉप विश्वविद्यालयों में स्थान बनाने में सफल हुआ है। बुधवार को जारी क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग के अनुसार, बीएचयू विश्व के 201 से 250 विश्वविद्यालयों के रेंज में है। जबकि पिछले साल ये रेंज 251 से 300 रैंक के बीच में था। यानी कि 50 पायदान ऊपर आया है। वहीं आईआईटी-बीएचयू दुनिया का 531वां टॉप संस्थान बना। पिछले साल रैंकिंग 571 थी। इस बार आईआईटी ने दुनिया के 40 संस्थानों को पीछे छोड़ दिया है। बीएचयू की ओवरऑल रैंकिंग 1001-1200 के बीच में है। पिछले 4 साल से बीएचयू के इस रैंक रेंज में कोई बदलाव नहीं आया है। स्कोर 39.5 है। दक्षिण एशियन यूनिवर्सिटी की कैटेगरी में बीएचयू का 38वां स्थान है। पिछले साल के मुकाबले 4 रैंक नीचे आया है। क्यूएस सस्टनेबल रैंकिंग में बीएचयू की रैंक बेहतर हुई है। पिछले साल रैंकिंग 1000 थी जो कि अब 901 पर गई है। बीएचयू में 12विषयों के अध्ययन-अध्यापन और शोध के स्तर की रैंकिंग की गई है। इसमें 201-250के बीच फार्मेसी और फार्मोकोलॉजी, 251 से 300के बीच में एग्रीकल्चर एंड फॉरेस्ट्री, 301-500 रेंज में बायोलॉजिकल साइंस, 351-400 रेंज में एनवार्यनमेंटल साइंस, 401-550 में मटेरियल साइंस विषय है। नेचुरल साइंस, केमेस्ट्री, मेडिसीन और फिजिक्स की रैंकिंग 451-500 के बीच, लाइफ साइंस एंड मेडिसीन और इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की रैंक 501-550 के बीच, वहीं कंप्यूटर साइंस एंड इन्फॉर्मेशन सिस्टम का रैंक रेंज 701-750 के बीच में रहा।

आईआईटी बीएचयू की विषयवार रैंकिंग 401-550 रेंज में आईआईटी बीएचयू विषयवार रैंकिंग 401-550के रेंज में है। संस्थान के कुल आठ विषयों पर रैंकिंग जारी की गई है। क्यूएस सस्टनेबल रैंकिंग 784 है। दक्षिण एशियन यूनिवर्सिटी की कटेगरी में आईआईटी बीएचयू का 61 वां स्थान है। पिछले साल के मुकाबले तीन रैंकिंग की गिरावट आई है।